हम कहां मानने वाले हैं हार,जब तक दिला नहीं देंगें अधिकार: ओमप्रकाश
आशुतोष रंजन
गढ़वा
हम आप जब अंग्रेजों की परतंत्रता झेल रहे थे उस वक्त भी लोगों को जागरूक करने,उनमें अलख जगाने से ले कर अपने हक और अधिकार के लिए धरना,प्रदर्शन से ले कर मोर्चा निकालना और हाथो में मशाल ले कर बाहर निकलना पड़ता था,आजाद भारत में भी वक्त बदला नहीं है,आज भी अपने हक और अधिकार के लिए उन्हीं रास्तों पर चलना पड़ रहा है तभी तो आज गढ़वा भाजपा द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया,उद्देश्य क्या था,आइए आपको बताते हैं।
लोगों को जगाने लगा: – भाजपा मशाल जलाने लगा,सोए लोगों को जगाने लगा,जी हां यह केवल एक मात्र पंक्ति नहीं बल्कि विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध को परिलक्षित कर रहा है,आपको बताएं की भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में नियोजन नीति,स्थानीय नीति और सीटेट उतीर्ण झारखंड के मेघावी आदिवासी मुलवासी बेरोजगारों को शिक्षक नियुक्ति में अवसर देने,बिजली व्यवस्था में सुधार एवं आयुष्मान भारत योजना शुरू करने को लेकर स्थानीय चिनियां मोड़ से मझीआंव मोड़ तक अधिकार मार्च के साथ साथ मशाल जुलूस निकाला गया,यहां यह भी बताएं की तीन अगस्त को जिला मुख्यालय पर महाधरना का आयोजन किया गया है,महाधरना आयोजन के पुर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाल कर लोगों में अलख जगाने के साथ साथ आप सबों के के साथ भाजपा हर वक्त खड़ा है इसका संदेश दिया गया।


जब तक दिला नहीं देंगें अधिकार: – मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है,हेमंत सरकार जनविरोधी नीतियों में पुरी तरह से लिप्त है,उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है,लेकिन हम सभी यानी भाजपा कार्यकर्ता मौन नहीं बैठेंगे,अब जनता के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं।
गरीब विरोधी है वर्तमान झारखंड सरकार: – पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो सरकार विकास विरोधी है,हेमंत सरकार में गरीब जनता त्राहि त्राहि कर रही है,वर्तमान सरकार के नुमाइंदे सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं,अब झारखंड की जनता झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हो चुका है।
अब मौन नहीं: – भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकना होगा तभी राज्य सुरक्षित होगा,युवा,महिला,किसान,मजदूर सभी आज परेशान हैं लेकिन जनता अब मौन नहीं बैठेगी।


2024 भाजपा का है: – भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि युवाओं को धोखा देने वाली झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं ने कमर कस लिया है,वर्तमान सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार लुट हत्या खुलेआम चल रहा है,जनता त्राहि त्राहि कर रही है,2024 भाजपा का है।
इन नेताओं की भी रही मौजूदगी: – मौके पर भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी,जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी,ब्रजेंद्र पाठक,विनय चंद्रवंशी,नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप,भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी,मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पांडेय,नवीन जायसवाल,ओमप्रकाश पासवान,प्रिंस तिवारी,निखिल उपाध्याय,विकास तिवारी,राजकुमार गुप्ता,टिंकु गुप्ता,अनवर साह,शिवनारायण चंद्रा,उदय कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा,शुभम गुप्ता सहित अन्य कई नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।



