भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री बनाए गए राम उनय तिवारी


आशुतोष रंजन
गढ़वा

भाजपा के बारे में जब भी लिखने का मौक़ा मिलता है तो एक बात ज़रूर लिखता हूं की यही वो राजनीतिक पार्टी है जिसके नेता और कार्यकर्ता साल के बारहों महीना सांगठनिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं,तभी तो इस पार्टी के संगठन को मज़बूत कहा जाता है,पूरी तरह अनुशासन में रहते हुए संगठन में मिले अपनी जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करने वाले नेताओं की हर वक्त यही चाहत होती है की कैसे अपना संगठन मज़बूत रहे,तभी तो आज गढ़वा जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा मजबूती के लिए ही संगठन विस्तार किया गया,उक्त विस्तारीकरण में किसे नई जिम्मेवारी दी गई आइए आपको बताऊं।

जिला कार्यालय मंत्री बनाए गए राम उनय तिवारी: – जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी द्वारा आऊ जिला कार्यालय मंत्री की घोषणा की गई,जहां राम उनय तिवारी को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया,उधर जिला कार्यालय मंत्री बनाए जाने पर राम उनय तिवारी को सम्मानित किया गया,जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबुती वास्ते ही संगठन विस्तार किया गया है,कहा की गौरी शंकर बिंद अब जिला मंत्री के दायित्व के साथ संगठन में भी काम करेंगे,संगठन का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए ही दायित्व का बंटवारा किया गया है।

नेता और कार्यकर्ता दे रहे बधाई: – जिला कार्यालय मंत्री बनने पर नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा राम उनय तिवारी को बधाई दिया गया,बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे एवं राजीव रंजन तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी,भाजयुमो पलामू प्रभारी रामाशीष तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे,नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप,लक्ष्मी पांडेय,उदय कुशवाहा,अखिलेश तिवारी,विकास तिवारी,युवा तुर्क नेता मनोज पाठक,यशवंत मिश्रा,नशरुद्दीन अंसारी,अरविंद धर दुबे,खुर्शीद आलम,टुना बाबा,सुप्रीत केशरी,संजय तिवारी,अविनाश पासवान,नवीन जायसवाल,गुड्डू तिवारी,सुधीर कुशवाहा,बिपिन तिवारी एवं ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।