कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह आमंत्रित हैं होटल संचालक

कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह आमंत्रित हैं होटल संचालक


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे सप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” को इस बार मंगलवार 29 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाना है। इस सप्ताह गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी होटल व्यवसायियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। संजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में होटल संचालन से जुड़े लोगों की समस्या समाधान और प्रशासनिक सहयोग को लेकर खुली चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले 20 सप्ताह से उक्त संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। हर बार यह प्रोग्राम बुधवार को होता है लेकिन अपरिहार्य कारण से इस बार यह कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी इच्छुक होटल व्यवसाईयों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु कल मंगलवार 29 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय में अवश्य पधारें।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media