सुखलदरी वाटर फाॅल में डूबे किशोर का शव बरामद

सुखलदरी वाटर फाॅल में डूबे किशोर का शव बरामद

24 घंटे के बाद स्थानीय तैराकों व ग्रामीणों की मदद से निकला बाहर



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा जिलांतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखलदरी में डूबकर लापता किशोर का शव 24 घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला। धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी जलील अंसारी का बेटा तबरेज अंसारी का शव कनहर नदी स्थित सुखलदरी वाटर फाॅल के गहरे पानी से चौबीस घंटे के बाद बुधवार को स्थानीय ग्रामीण व तैराकों की मदद से बाहर निकाला जा सका। बताते चलें कि गत मंगलवार को पंद्रह वर्षीय किशोर तबरेज अंसारी अपने घर से गांव के ही चार दोस्तों के साथ सुखलदरी वाटर फाॅल में दोपहर के समय नहाने गया था। वहीं वाटर फाॅल मे तबरेज अपने चारो दोस्तो के साथ नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूब गया था। इसके बाद उसके चारो दोस्तो ने अपने स्तर से तबरेज को गहरे पानी मे ढूंढने की भरपूर कोशिश की। लेकिन तबरेज डूबने के बाद दोबारा पानी से बाहर निकल ही नहीं पाया। चारो दोस्त घबराकर पानी से निकले और अपने घर पहुंचकर परिजनो को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तबरेज के परिजनो ने धुरकी पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और हादसे की जानकारी दी। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार गत मंगलवार को देर रात तक फाॅल परिसर के गहरे पानी मे स्थानीय तैराकों और ग्रामीणो की मदद से तबरेज को ढूंढने की भरपूर कोशिश की। लेकिन डुबा हुआ तबरेज नहीं मिला। पुलिस प्रशासन ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियो को दी और एनडीआरएफ की टीम बुलाने के लिए पहल की। वहीं इधर तबरेज़ को डूबने की घटना के चौबीस घंटे के अंदर अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय तैराक व ग्रामीणो की हौसलाअफजाई किया। तब जाकर उन्होंने पुन: कोशिश करके शव को बरामद कर लिया। शव को कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। अंचल अधिकारी ने कहा इस दुख की घड़ी मे स्थानीय प्रशासन परिजनों के साथ है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह इस घटना की पूरी जानकारी से विधायक अनंत प्रताप देव को अवगत कराएंगे। इधर तबरेज का शव पानी से बाहर निकलते ही परिजनो की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो नेता जानकी सिंह, पंसस कृष्ण कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह, पूर्व मुखिया लक्षमण यादव, खुस्तर अंसारी, उपाध्यक्ष शैलेश यादव, रामभरोसा राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media