त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर

त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर

पूर्व मंत्री ने दी बकरीद की मुबारकरबाद



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बकरीद के पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। ठाकुर ने गढ़वा के ऊंचरी मस्जिद आदि नमाज स्थलों पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी। साथ ही पूर्व मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है। इस बकरीद के मौके पर हम सभी मिलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की रौशनी फैलाएं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग जानवर की कुर्बानी देते हैं। इस्लाम में सिर्फ हलाल के तरीके से कमाए हुए पैसों से ही कुर्बानी जायज मानी जाती है। उन्होंने कहा कि बकरीद सिर्फ एक रस्म या त्योहार ही नहीं, बल्कि यह बताता है कि इंसान को खुदा की राह में हर चीज कुर्बान करने का जज्बा रखना चाहिए। मौके पर डॉ यासिन अंसारी, मदनी खान, संतोष केशरी, नीलू खान आदि लोग उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media