काफी संख्या में लोगों ने नित्य योग करने का लिया संकल्प
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में अद्वैत स्वरूप सन्यांस आश्रम मथुरा बाँध के पास योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। योग शिक्षक विक्रम विश्वकर्मा व प्रदीप केशरी ने सबसे योग कराया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ठाकुर महतो ने कहा कि आज के परिवेश में हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। तभी आप स्वस्थ व निरोग रह सकते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि आज पूरा देश स्वस्थ व निरोग रहने के लिए योग कर रहा है। प्रतिदिन हर व्यक्ति को योगासन करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विश्व योग दिवस के रूप मनाने का पूरे भारतवासियों से आह्वान किया गया है। आज पूरा भारत नहीं पूरा विश्व योग कर रहा है। लोग योगाभ्यास कर इसका प्रचूर लाभ ले रहे हैं।
योग करने से लोग स्वस्थ व निरोग रह रहे हैं। लोग दवाओं से दूरी बना रहे हैं। हम सभी लोगो से आग्रह करते हैं कि पेट को दवाखाना नहीं बनाएं। प्रतिदिन योग करें स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे, मुरलीश्याम सोनी, ब्रजेश उपाध्याय, यशवंत मिश्रा, कैलाश कश्यप, धनंजय गौड़, विनय चंद्रवंशी, प्रवीण जायसवाल, अनवर साह, जयंत पांडेय, रीतेश दुबे, सतेंदर सोनी, सुरेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि टिंकू गुप्ता, अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, आश्रम के संचालक प्रदीप केसरी, रघुनंदन ठाकुर, जय प्रकाश केसरी, कुंदन पासवान, अनन्या गुप्ता, विजय कमलापुरी, काशी सोनी, भुवनेश्वर सोनी, बबलू केशरी सहित कई लोगों ने योग किया। सबने आज के दिन यह संकल्प लिया कि स्वस्थ और निरोग रहने के लिए हम सबको योग करना है। और अपने क्षेत्र में सभी को जागरुक भी करना है। तब प्रधानमंत्री का सपना साकार हो सकेगा।
