दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़ गढ़वा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान कर्मडीह, जाटा मोड़ फोरलेन के बीच में अंडर पास का निर्माण कराना अति आवश्यक बताया गया। जिससे आम जनता को रोड क्रॉस करने में परेशानी न हो। आए दिन रोड क्रॉस करने में रोड एक्सीडेंट में अभी तक लगभग 50 लोगों की ऑन स्पॉट मृत्यु हो चुकी है। व्यापक जनहित में अंडरपास बन जाने से अगल-बगल ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि गढ़देवी टोल प्लाजा का नाम माँ गढ़देवी टोल प्लाजा रखा जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अपने पीए को इसका तत्काल आदेश दिया। भाजपा नगर मंडल गढ़वा की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शंखा से खजुरी हाईवे का फोरलेन निर्माण कराने पर बहुत-बहुत बधाई दी। सांसद वीडी राम व विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी को भी बधाई दी। दोनों नेताओं के अथक प्रयास से विकास की लंबी लकीर खीची गयी है। इस मौके पर उपस्थित टिंकू गुप्ता, अरविंद पटवा, विकास तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।