माननीय पूर्व मंत्री स्व० चंद्रशेखर दुबे जी को गढ़वा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

माननीय पूर्व मंत्री स्व० चंद्रशेखर दुबे जी को गढ़वा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

12 जुलाई 2025 को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे जी का पार्थिव शरीर गढ़वा लाया गया। गढ़वा आगमन पर पुलिस लाइन परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

पूर्व मंत्री जी के अंतिम दर्शन हेतु बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान स्व. दुबे जी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनके सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात निर्धारित कार्यक्रमानुसार उनकी अंतिम यात्रा गढ़वा से उनके पैतृक गांव गयी। वहां से पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम संपन्न होगा। शव यात्रा में उनके हजारों समर्थक एवं चाहनेवाले शामिल रहे। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सम्मानजनक ढंग से सुनिश्चित किया गया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media