गैंगस्टर डब्लू सिंह ने किया आत्मसमर्पण

गैंगस्टर डब्लू सिंह ने किया आत्मसमर्पण

संगठित आपराधिक गिरोह से झारखंड में सरेंडर करने वाला पहला सरगना!

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

डालटनगंज : कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष डब्लू सिंह ने  आत्मसमर्पण कर दिया है। गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह झारखंड में पहला ऐसे आपराधिक गिरोह का सरगना है जिसने पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए हैं। 

गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह मूल रूप से पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग का रहने वाला है। 2006-07 से डब्ल्यू सिंह अपराध की जगत में सक्रिय रहा है। डब्ल्यू सिंह का नेटवर्क पलामू जिला के साथ साथ गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर समेत कई इलाकों में फैला हुआ था। पलामू पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार डब्ल्यू सिंह पर 37 मामले दर्ज हैं। जिनमें कई संगीन मामले भी शामिल हैं। 

डब्ल्यू सिंह पर 40 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। झारखंड पुलिस ने डब्लू सिंह पर पांच लाख रुपए का इनाम प्रस्तावित किया था। 2016 में पलामू कोर्ट ने डब्लू सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी। बाद में वह जमानत पर कोर्ट से बाहर निकला था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। डब्लू सिंह का आत्मसमर्पण पलामू पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। डब्लू सिंह पलामू पुलिस के अधिकारियों के संपर्क में आया जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण किया। 

3 जून 2020 को पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का आरोप डब्लू सिंह गिरोह पर लगा था। जिसके बाद से डब्लू सिंह लगातार फरार चल रहा था। डब्लू सिंह मुख्यधारा में शामिल होते हुए पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने आपराधिक गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media