पलामू में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पलामू में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

5 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


डालटनगंज : मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रैकेट में शामिल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड में एक महिला भी शामिल है। जिसके घर से ही रैकेट का संचालन हो रहा था।

दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के सद्दीक मंजिल चौक के पास एक रैकेट का संचालन हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर, मेदिनीनगर टाउन पुलिस ने डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में छापेमारी की। जिसके बाद पुलिस ने रैकेट संचालक के साथ कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों में चार पुरुष और जबकि पांच महिलाएं शामिल हैं। रैकेट में पकड़ी गई सारी महिलाएं पलामू की ही रहने वाली है। रैकेट के मामले में गिरफ्तार लोगों में चैनपुर, लेस्लीगंज और सदर थाना क्षेत्र के लोग हैं। जिनमें अमित कुमार, आकाश कुमार, रामजी चौधरी, रुस्तम तिग्गा के नाम शामिल हैं।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की छापेमारी में सभी लोग पकड़े गए हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है : मनीभूषण प्रसाद, एसडीपीओ

छापेमारी में टाउन थानेदार ज्योतिलाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि रैकेट का संचालन सुनीता नामक महिला के घर में हो रहा था। पुलिस ने सुनीता को भी गिरफ्तार किया है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media