विहंगम योग संस्थान गढ़वा इकाई के साधकों द्वारा डीसी व एसपी को स्वर्वेद किया गया भेंट

विहंगम योग संस्थान गढ़वा इकाई के साधकों द्वारा डीसी व एसपी को स्वर्वेद किया गया भेंट

आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण, समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव एवं राष्ट्र व्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा में किया गया आमंत्रित



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


विहंगम योग संस्थान जिला इकाई गढ़वा के साधकों द्वारा गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान विश्व का अद्वितीय अध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट किया गया। दोनों से मिलकर गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर टाउनशिप माइंस महाविद्यालय में आयोजित विहंगम योग संस्थान का एक दिवसीय मंचीय कार्यक्रम आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण, समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव एवं राष्ट्र व्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा की जानकारी दी गई। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने का कुशल निर्देश प्रदान किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने स्वर्वेद महामंदिर धाम के विषय में पूर्व से ही जानने की बात कही। वाराणसी जाकर विश्व के सबसे बड़े ध्यान साधना केंद्र में जाकर दर्शन किया हूं यह भी कहा। आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में यथासंभव पहुंचने की बात कही। मौके पर संस्थागत झारखंड प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा, बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय के प्रोफेसर बिरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जिला युवा परामर्शक प्रमोद विश्वकर्मा एवं रंका प्रखंड प्रभारी परमानंद यादव उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media