कई महिला नेत्रियों के नामों पर हो रही है चर्चा


आशुतोष रंजन
गढ़वा

कुछ सालों के संघर्ष के बाद जिले की राजनीति में मजबूती से स्थापित हो चुकी राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में फिलहाल सबकुछ ठीक चल रहा है,जहां एक तरफ़ विधायक सह राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा नित नए विकास के आयाम गढ़े जा रहे हैं,उनके अनुसार गढ़वा अब तलक अनगढ़ था जिसे नए स्वरूप में गढ़ा जा रहा है,इस आशय की चर्चा तो जिला से ले कर राज्य तलक हो ही रही है,पर एक और चर्चा कुछ रोज़ से बलवती हो रही है,वो है पार्टी के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष का इस्तीफ़ा और अभी तक नए जिलाध्यक्ष का चयन नहीं होना,ख़ैर यह तो पार्टी के विशेषाधिकार का मामला है,लेकिन चर्चा तो है भाई।

ना जाने किसकी है बारी: – हो रही रायशुमारी,ना जाने किसकी है बारी.?,जी हां पूर्व जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता के इस्तीफ़ा दिए जाने के बाद पहले तो इस आशय की बात की जा रही है की उक्त इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ या नहीं,अगर हुआ तो अगला अध्यक्ष कौन होगा,लेकिन जो जानकारी सूत्रों से हो रही है उसके अनुसार आपको बताऊं की रायशुमारी हो रही है,यानी पार्टी नेताओं द्वारा कई महिला नेत्रियों के नामों पर गहनता से चर्चा की जा रही है,अब अंतिम में किसके नाम पर मुहर लगता है और कौन होता है महिला मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

कई महिला नेत्रियों के नामों पर हो रही है चर्चा: – वर्तमान गुजरते वक्त में गढ़वा जिला झामुमो में कई ऐसी महिला नेत्री हैं जो जिलाध्यक्ष के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर सकती हैं,अपने बोलने की प्रतिभा से सामने वाले को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाली महिला नेत्री उक्त पार्टी में हैं जिन्हें अगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाए तो वो उस जिम्मेवारी को निभा सकती हैं,अब सोचना झामुमो को है जिसे अपने पार्टी नेताओं की बखूबी समझ है,अब किसे जवाबदेही मिलता है और कौन होता है महिला मोर्चा का अगला जिलाध्यक्ष इस पर हमारी भी नज़र बनी रहेगी।