जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत आप ही के लिए कार्यरत है सैनिक प्रकोष्ठ
वीर परिवार सहायता योजना पर अवेयरनेस कार्यक्रम में दी गई जानकारी
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशन, उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के कर कमलों से दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को गढ़वा प्रखंड के सभागार में वीर परिवार सहायता योजना पर अवेयरनेस कार्यक्रम उद्घाटन किया गया। जिसमें पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने मंच का संचालन करते हुए वीर परिवारों के लिए कानून सम्मत अपना विचार व्यक्त किया तथा लीगल काउंसलर के पद पर कार्यरत राम लखन पांडेय ने वीर सैनिक परिवारों, उनके आश्रितों एवं उलझन में पड़े हैं। वे मुकदमा करने से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के कार्यालय स्थित सैनिक प्रकोष्ठ में आकर संपर्क कर सकते हैं की जानकारी दिए। सेवानिवृत्त सैनिक प्रकोष्ठ के पीएलवी अजय कुमार तिवारी सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे मे बताया। पी एल बी कृष्णानंद दुबे ने देश के 140 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा में सरहद पर खड़े सैनिक व मृत सैनिकों के आश्रितों जो विपत्ति एवं विवाद के उलझन में पड़े हैं वीर परिवारों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा प्रहरी के रूप में खड़ा है। वीर परिवार के आश्रित पी एल बी जो प्रखंड/ थाना/ पंचायत में कार्यरत हैं उनसे संपर्क करें। वे निशुल्क आपकी समस्याओं के निदान में पूरी सहायता करेंगे। साथ ही फौजदारी मामले में कानूनी प्रतिनिधित्व, उत्तराधिकार संबंधित मामले में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। इस अवसर पर गोपाल दुबे, अभिमन्यु चौबे, विनय दुबे, श्याम चौबे, कैप्टन अशोक तिवारी, पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, एवं सेवा निवृत सैनिक, उनके आश्रित व पीएलबी सुधीर कुमार चौबे उपस्थित थे।








