![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक गढ़वा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे.. भारत माता की जय.. वंदे मातरम् आदि नारे लगाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देश के उत्थान के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने देश आत्मनिर्भर बने इसके लिए स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किए। वे कुशल संगठनकर्ता के साथ साथ कवि, लेखक सहित अन्य क्षेत्रों में अनेकों काम किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विपरीत परिस्थितियों में सरकार चलाकर एक मिसाल कायम किया था। उन्होंने कभी गलत नीतियों का साथ नहीं दिया। मात्र एक वोट के लिए केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी। उस समय उन्होंने कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब पूरे देश में हमारी सरकार होगी। वही आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह भाजपा मय हो चुका है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, बबलू पटवा, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, उमेश कश्यप, पियूष चौबे सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।








