गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 14, श्री बंशीधर नगर के लिए 13 व मझिआंव के 7 नोमिनेशन फॉर्म खरीदे गए

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 14, श्री बंशीधर नगर के लिए 13 व मझिआंव के 7 नोमिनेशन फॉर्म खरीदे गए

श्री बंशीधर नगर में एक ने नामांकन किया



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु अब तक 14 फार्म की बिक्री हो चुकी है। जबकि नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के लिए 13 फार्म्स की बिक्री हुई है। वहीं जिला के तीसरे नगर निकाय मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन फार्म खरीदे हैं। नगर परिषद गढ़वा के लिए 29 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद हेतु अलखनाथ पांडेय, विकास कुमार माली, अनिता दत्त, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गढ़वा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी के पति संतोष कुमार केसरी, अनिल कुमार पांडेय, आशीष कुमार सोनी एवं कंचन कुमार साहू ने नामांकन प्रपत्र खरीदा था। जबकि 30 जनवरी 2026 को जितेंद्र कुमार सिन्हा, मोहम्मद याकूब, संध्या सोनी, कंचन जायसवाल, विकास कुमार माली एवं मोहम्मद मासूम रजा ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा है। कार्यालय सूत्रों के अनुसार अभी तक किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत की बात करें तो 29 जनवरी 2026 को 10 संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा था। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष विजया लक्ष्मी ने दो सेट में फार्म लिया है। इनके अलावा सुधा देवी, रुख्साना खातून, रूबी कुमारी, शमीमा बानो, सविता कुमारी, किरण कुमारी, पिंटू देवी एवं साधना देवी ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा था। इसी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 30 जनवरी 2026 को लता देवी, रीना देवी, एवं प्रभादेवी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। जबकि यहां पर सुधा देवी ने अध्यक्ष प्रत्याशी के तौर पर 29 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जबकि मझिआंव नगर पंचायत की बात करें तो 28 जनवरी 2026 को निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं मारुति नंदन सोनी ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा था। वहीं 29 जनवरी को पुष्पक पांडेय ने नामांकन पर पत्र खरीदा। जबकि 30 जनवरी 2026 को माझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र राम, शोभा देवी, गिरीश पांडेय एवं सत्येश्वरी देवी ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा है। यहां भी अभी तक किसी ने नॉमिनेशन नहीं किया है। मालूम हो कि इन तीनों नगर निकायों के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान होना है। वहीं 27 फरवरी को तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी कि मतदाताओं ने इस बार किसे अपने अध्यक्ष के तौर पर सर्वाधिक मत दिया है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media