श्री बंशीधर नगर में 6 नौमिनेशन, मझिआंव में एक तथा गढ़वा में शून्य
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : झारखंड में जारी नगर निकायों के निर्वाचन के दौरान जिला अंतर्गत तीन नगर निकायों गढ़वा नगर परिषद, श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत एवं मझिआंव नगर पंचायत में भी चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन तीनों नगर निकायों में 29 जनवरी 2026 से नामांकन की प्रक्रिया 4 फरवरी तक चलेगी। यद्यपि गढ़वा नगर परिषद में फॉर्म केवल खरीदे गए हैं। अभी तक नोमिनेशन नहीं हुआ। मझिआंव नगर पंचायत में 9 नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है। सोमवार को अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पुष्पक पांडेय ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत में अबतक अध्यक्ष पद की 6 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन कर दिया है। गढ़वा नगर परिषद की बात करें तो 2 फरवरी 2026 तक अध्यक्ष पद के लिए 16 नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री हो चुकी थी। जबकि 31 जनवरी 2026 को एक प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा है। वहीं 2 फरवरी को बसंत लाल व संजय कुमार ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। किसी ने अभी तक फार्म जमा नहीं किया है। सूत्रों की माने तो मंगलवार को अधिक संख्या में नॉमिनेशन होने की संभावना है। इधर श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत में 31 जनवरी 2026 को निवर्तमान अध्यक्ष विजया लक्ष्मी एवं किरण कुमारी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। इससे पूर्व 30 जनवरी 2026 को एक प्रत्याशी सुधा देवी ने नामांकन प्रपत्र जमा कर दिया था। जबकि 2 फरवरी को श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें रीना देवी, शमीमा बानो, (विजया लक्ष्मी डबल सेट) एवं पिंटू देवी का नाम शामिल है। एक प्रत्याशी रेखा देवी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। इस प्रकार यहां 6 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन कर लिया है। मझिआंव नप में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पुष्पक पांडेय ने नामजदगी का पर्चा दाखिल कर दिया है। मालूम हो कि 29 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक नामांकन की तिथि निर्धारित है। जबकि 5 फरवरी 2026 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 6 फरवरी 2026 को इच्छुक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद जो भी प्रत्याशी शेष बचेंगे उनके बीच 7 फरवरी 2026 को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। जबकि गढ़वा जिला के तीनों नगर निकायों के साथ झारखंड राज्य के सभी 48 नगर निकायों में एक ही दिन 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। इस दिन सभी प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में बंद हो जाएगा। उसके पांचवें दिन 27 फरवरी 2026 को मत पेटी खुलने के बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।








