24 मार्च को निकाली जाएगी भव्य मंगला शोभायात्रा
उसमें महिलाएं पुरुष बच्चे सभी अपनी दुकान बंद कर भगवान श्री राम के चरणों में हाजिरी लगाएं – उमेश
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : श्री राम सेना शोभायात्रा की निमिया स्थान में बैठक की गयी। जिसमें विभिन्न अखाड़ा के पदाधिकारी एवं गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले से राम भक्त उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता उमेश कश्यप के द्वारा की गयी। सभी के द्वारा निर्णय लिया गया कि श्री राम सेना शोभायात्रा का नाम बदलकर पहले श्री राम सेना संपूर्ण अखाड़ा समिति रखा जाए। शेष पूरी मनोनीत टीम उसी तरह यथावत रहेगी। इसके बैनर तले गढ़वा टाउन हॉल में एक भव्य रामोत्सव मनाया जाएगा। सभी अखाड़ा का जुलूस, झांकी टाउन हॉल के मैदान तक पहुंचेगा। वहीं पर उन सभी का अभिनंदन और स्वागत किया जाएगा। वहां खेल का भी प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं को कार्यक्रम देखने के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। युवा व बुजुर्ग लोगों की अलग व्यवस्था रहेगी। वहीं साउंड लाइट की पूरी व्यवस्था की जाएगी। अखाड़ा एवं झांकी वालों को पूर्ण रूप से हर तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। सभी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उनकी झांकी को इनाम दिया जाएगा। जितने भी खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। श्री राम सेना संपूर्ण अखाड़ा समिति के द्वारा 24 मार्च को भव्य मंगला शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सभी राम भक्त उपस्थित हों। सभी अपने-अपने अस्त्र शस्त्र लेकर उपस्थित हों। टाउन हॉल से शोभायात्रा निकलेगी जो रंका मोड़ होते श्री राम लला मंदिर तक पहुंचेगी। वहीं पर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। अन्य तरह की खेल प्रदर्शनी व झांकी महाराष्ट्र से चलकर आ रही है। ढोल पताका मंगाने का कार्य किया जा रहा है। इस भव्य शोभायात्रा के आप साक्षी बनें, शामिल हों। उसमें महिलाएं पुरुष बच्चे सभी लोग अपनी दुकान बंद करके भगवान श्री राम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएं। इस बैठक का संचालन अरविंद पटवा के द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुष्परंजन के द्वारा किया गया।
बैठक में नप अध्यक्ष दौलत सोनी, विशाल जायसवाल, मनीष गुप्ता, टिंकू गुप्ता, पवन सोनी, मुकेश गोंड, संतोष कश्यप, नेपाली केशरी, राज कुमार मेहता, जयनेन्द्र जी, विशाल गुप्ता, राम जी सोनी, राजेश गुप्ता, अनूप गुप्ता व अन्य राम भक्त उपस्थित थे।







