विद्यालय की फिजिकल टीचर आशा कुमारी ने विशेष अवसर पर कराया योगासन
![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : जिला के सीमावर्ती प्रखंड मुख्यालय कांडी में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन आर उषा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का सुंदर आयोजन किया गया। विद्यालय की फिजिकल टीचर आशा कुमारी ने छात्राओं से अनुलोम विलोम, कपालभाति प्राणायाम एवं ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोण आसन, भद्रासन, वज्रासन व वक्रासन आदि कराते हुए इसके लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगासन से केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक एकाग्रता प्राप्त होती है। जो छात्राओं के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राओं ने भाग लिया। इनमें मनीता कुमारी, गीतांजलि कुमारी, रेणु कुमारी, नीलू कुमारी, रागिनी कुमारी, रिंकी कुमारी, सानिया कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, अमीषा कुमारी, निशु कुमारी आदि का नाम शामिल है। इस मौके पर वार्डन आर उषा, फिजिकल टीचर आशा कुमारी, हरिद्वार मिश्रा, बसंत राम, श्रवण मेहता, मदन कुमार, जूही प्रिया, गार्ड दिनेश मेहता आदि उपस्थित थे।









