पलामू सांसद के प्रयास से दोनों जिलों में 159.22 करोड़ रुपए की लागत से 83.575 किमी लंबी 42 सड़कों की मंजूरी

पलामू सांसद के प्रयास से दोनों जिलों में 159.22 करोड़ रुपए की लागत से 83.575 किमी लंबी 42 सड़कों की मंजूरी

टेंडर के बाद शीघ्र ही शुरू होगा निर्माण कार्य


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा के आलोक में पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना फेज-2 एवं 3 (2025-26) के अंतर्गत 159.22 करोड़ रुपए की लागत से पलामू जिला में 11 एवं गढ़वा जिला में 31 टोटल 42 सड़कों (83.575 किलोमीटर) एवं 36 पुलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। अब बहुत जल्द राज्य सरकार द्वारा इन सड़कों/पुलों के निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित की जाएगी। उक्त निविदा के निस्तारण के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण से पलामू संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी में सुधार एवं जनता का आवागमन सुगम होगा।

इसके लिए सांसद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान को पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media