गढ़वा शहरी क्षेत्र अंतर्गत निर्मित सड़क एवं नाली के प्लान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन

गढ़वा शहरी क्षेत्र अंतर्गत निर्मित सड़क एवं नाली के प्लान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन

आगामी वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व जल निकासी के आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : शहरी क्षेत्र अंतर्गत निर्मित सड़क एवं नाली के प्लान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमण्डल, गढ़वा, कार्यपालक अभियंता, SHAJ (State Highways Authority of Jharkhand), राँची एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, गढ़वा उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य बिंदु गत दिनों मात्र कुछ मिनटों के बारिश से गढ़वा शहरी क्षेत्र में कई सड़कों पर भारी जलजमाव तथा नाली का सारा गंदगी एवं पानी सड़क पर बहने/घरों में घुसने का मामला संज्ञान में आने के उपरांत बेहतर जल निकासी की व्यवस्था करने को लेकर समीक्षा की गई। गढ़वा शहरी क्षेत्र अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़क एवं नाली स्थितियों पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किए गए। गढ़वा शहर अंतर्गत मुख्यतः चिनिया रोड एवं मेन रोड में रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ तक हो रहे जल जमाव की निकासी पर विचार किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चिनियां रोड में जल जमाव (वाटर लॉगिंग) की समस्या से निजात पाने के लिए क्रॉस ड्रेन बनाकर सहिजना के तरफ जल निकासी किया जा सकता है। उक्त कार्य हेतु संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल गढ़वा को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं मेन रोड में रंका मोड़ से मंझिआंव मोड़ तक हो रहे जल जमाव की समस्या से निबटने हेतु सड़क किनारे बनाई हुई पूर्व से नालियों (एग्जिस्टिंग ड्रेन) का रिस्कॉपिंग कर विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। परन्तु तत्काल में तब तक जल निकासी की समस्या न हो, इसके लिए नालियों की बेहतर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया ताकि जल निकासी का कार्य सुचारू रूप से हो सके। इस कार्य में समन्वय बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कार्यपालक अभियंता, SHAJ (State Highways Authority of Jharkhand), राँची एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, गढ़वा को निर्देशित किया गया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त तकनीकी विभागों के कनीय अभियंता, नगर परिषद के सिटी मैनेजर एवं सभी संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

☎️📞✉️
पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 112
झार जल टोल फ्री नंबर : 1800-3456-502
झार जल व्हाट्सऐप नंबर : 9470176901

Tags

About Author

Follow Us On Social Media