निरीक्षण में केंद्र बंद मिलने पर कार्रवाई : खजुरी पश्चिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका चयनमुक्त

निरीक्षण में केंद्र बंद मिलने पर कार्रवाई : खजुरी पश्चिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका चयनमुक्त


सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : मझिआँव प्रखंड अंतर्गत खजुरी पश्चिम टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित केंद्र की सेविका एवं सहायिका को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा चयनमुक्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी- सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक द्वारा किए गए निरीक्षण के क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया तथा सेविका एवं सहायिका दोनों अपने केंद्र से अनुपस्थित मिलीं। निरीक्षण प्रतिवेदन में दर्ज इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन, बच्चों एवं लाभुकों तक पोषण, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं सेवा दायित्वों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media