केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के हवाले से सांसद ने दी जानकारी
मंत्री के पत्राचार के अलावा सांसद ने सीएम व सीएस से मिलकर किया था आग्रह
![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा दिनांक 27 मार्च 2025 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान (RCS-UDAN) के अंतर्गत पलामू संसदीय क्षेत्र के मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डा के शीघ्र संचालन से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया गया था।
लोकसभा में उपरोक्त उठाए गए मामले का जवाब दिनांक 21 मई 2026 को केन्द्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, नागरिक विमानन एवं सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का पत्र प्राप्त हुआ है।
उक्त पत्र में मंत्री ने बताया है कि इस संबंध में आगे की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष प्रमाणन/प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना आवश्यक है, जो अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिसके कारण चियांकी हवाई अड्डे से विमान परिचालन हेतु अग्रेतर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
सांसद श्री राम ने उक्त संबंध में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड सरकार एवं मुख्य सचिव अविनाश कुमार, झारखंड सरकार को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चियांकी हवाई अड्डे से संबंधित प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने का अनुरोध किया था। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा प्रस्ताव नहीं भेजे जाने के कारण विमान का परिचालन प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।








