उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में कांडी प्रखंड के हरिहरपुर निवासी शोभित कुमार शर्मा ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने शत प्रतिशत दिव्यांगता के बारे में बताइ एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह से अंधे हैं एवं कोई भी कार्य नहीं कर सकतें। अतः उन्होंने उपायुक्त से विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा- दिव्यांगों के लिए पेंशन, गाय सेड/बकरी सेड, कुआँ निर्माण, पत्नी के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ आदि दिलाने का आग्रह किया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग गढ़वा अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत कुछ कर्मियों ने कई महीनो से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने की बात बताई। साथ ही पूर्व से कार्यरत कर्मियों को हटाते हुए बाह्य स्रोत के माध्यम से नए कर्मियों को रखने की शिकायत की। सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन देने वालों में राहुल कुमार, वीरेंद्र राम, दिलीप कुमार, मोहम्मद नौशाद, अशिरेश्वर सिंह आदि ने बताया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने के चलते उनके समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अतः सभी ने अपने लंबित मानदेय का भुगतान कराने का अनुरोध किया है।

अनुकंपा के आधार पर नौकरी के संबंध में भी आवेदन प्राप्त हुए। बरगढ़ प्रखंड के बाड़ीखजुरी निवासी किरण तिर्की ने बताया कि उनके पति मार्टिन कच्छप (पारा शिक्षक) की मृत्यु लोकसभा निर्वाचन 2014 के कर्तव्य निर्वह्न के दौरान हो गई थी। वहीं कांडी प्रखंड के अधौरा निवासी खुशबू कुमारी ने बताया कि उनकी सास तारा देवी की मृत्यु आंगनवाड़ी सेविका के पद पर कार्यकाल के दौरान ही हुई थी। अत: उपरोक्त आवेदकों ने आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का अनुरोध किया है।

सदर प्रखंड के ग्राम बरदागा निवासी सीताराम बैठा ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पिछले दो वर्षों से राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वे गढ़वा जिले के स्थाई निवासी हैं एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उनका पंजीकरण भी हुआ है। अत: उन्होंने उक्त योजना के तहत राशि भुगतान की प्रक्रिया चालू कराने का आग्रह किया है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media