अंबेडकर के संविधान से ही भारत चलेगा, शरिया कानून से नहीं : उमेश

अंबेडकर के संविधान से ही भारत चलेगा, शरिया कानून से नहीं : उमेश

भाजपा नगर मंडल ने मनाई डॉ अंबेडकर की जयंती



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में सहिजना मोड़ पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार तूफानी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे उपस्थित थे। मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि अंबेडकर के संविधान से ही भारत चलेगा। शरिया कानून से नहीं। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के तहत वक़्फ़ बोर्ड में संशोधन करने का कार्य किया है। संशोधन से बहुत ग़रीब मुस्लिम परिवारों को राहत मिलेगा।

अध्यक्ष ठाकुर महतो ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब को सबसे ज़्यादा सम्मान दिया है। कांग्रेस ने बाबा साहब का हमेशा विरोध किया। उनके संविधान को कभी नहीं माना। कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, ओबीसी जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ पातंजलि केसरी, धनंजय गोंड, रवीन्द्र पासवान, राकेश शंकर गुप्ता, संतोष कश्यप, सुरेंद्र राम, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, राम जी पासवान, कंचन पांडेय व अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media