पहलगाम के शहीदों के सम्मान में शोक सभा का आयोजन

पहलगाम के शहीदों के सम्मान में शोक सभा का आयोजन

कसौधन वैश्य समाज ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निहत्थे पर्यटकों का नरसंहार करने पर उनके सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया गया।समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में समाज के सदस्य संतोष कश्यप (मामा ) के दुकान पर उपस्थित सभी लोगो ने इस नृशंस घटना की घोर निंदा की। सबों ने एक सुर में देश के प्रधानमंत्री से मांग की कि जो भी आतंकवादी इस तरह का घृणित कार्य किए हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। इस तरह के घृणित कार्य की जितनी भी निंदा की जाये कम है । इस मौक़े पर समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप (मामा ), सचिव दिनेश कश्यप, रवीन्द्र कश्यप, संतोष कश्यप, राहुल कश्यप, मनोज कश्यप, रवीन्द्र कश्यप, भरत कश्यप, अभिषेक कश्यप आदि उपस्थित थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media