प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम : उमेश

प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम : उमेश

कसौधन समाज ने इस वर्ष भी खोली दो पनशाला



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : भीषण गर्मी में सभी प्राणियों के हलक सूख जाते हैं। हालत ऐसी हो जाती है कि वे ज्यादा देर तक पानी की प्रतीक्षा भी नहीं कर सकते। ऐसे में जगह जगह पीने का पानी उपलब्ध कराना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कसौधन समाज प्रतिवर्ष यह सेवाकार्य करते आ रहा है। कसौधन समाज गढ़वा के द्वारा प्रचंड गर्मी को देखते हुए दो जगहों चिनिया रोड ओल्ड आईटीआई के पास, रूप वस्त्रालय मेन रोड के पास व भवानी अखाड़ा रांकी मुहल्ला के द्वारा देवी धाम के पास पनशाला खोला गया। सभी तीनो पनशाला का उद्घाटन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, कसौधन समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, संरक्षक रघुवीर कश्यप व पृथ्वीनाथ कश्यप के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि समाज के द्वारा हर वर्ष पनशाला खोला जाता है। प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुनीत कार्य है। गर्मी पूरे तापमान पर है। हम आम लोगो से आग्रह करते हैं कि अगर आपके पास व्यवस्था है तो आप सभी लोग अपने घर व दुकान के बाहर पनशाला खोलें। जिससे आम जनता को सुविधा मिले। इस मौके पर जय किशोर कश्यप, संतोष कश्यप, विवेक कश्यप, मनीष कश्यप, पंचम सोनी, मुन्ना कश्यप, अभिषेक कश्यप, विमलेश यादव, शुभम केसरी, शुभम गुप्ता, सोनू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media