करकोमा पावर हाउस से एक नया फीडर का हो रहा निर्माण

करकोमा पावर हाउस से एक नया फीडर का हो रहा निर्माण

इस कारण कई गावों में दो मई को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक नहीं रहेगा लाइन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : गढ़वा विद्युत विभाग के इंजीनियर महादेव महतो ने सूचना दी है कि करकोमा पावर हाउस से एक नया फीडर निर्माण होने के कारण कई गांवों और टोलों में 2 मई 2025 शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यानि नीचे लिखे गावों में लाइन नहीं रहेगा। इन गांवों में जाटा, जूटी, करमाही, कल्याणपुर, चामा, दुलदुलवा, पेसका, सुगवादामर, पेंदली, तिसरटेटूका, करकोमा का तेतरियादामर, भूईयां टोली, अंसारी टोला, खुटैलिया टोला आदि शामिल है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media