डीसी से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने की कई समस्याओं के समाधान की मांग

डीसी से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने की कई समस्याओं के समाधान की मांग


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


बिंदास न्यूज, गढ़वा : गढ़वा डीसी शेखर जमुआर से मिलकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी, कांग्रेस के गढ़वा जिलाध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी एवं उनके सहयोगी युवा समाज सेवी विवेक शुक्ला ने दर्जन भर समस्याओं को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विभिन्न समस्याओं से भी डीसी को अवगत कराया। गढ़वा डीसी ने तत्काल बहुत सी समस्याओं का समाधान भी कर दिया। और शेष समस्याओं का हल निकालने का पूर्ण भरोसा दिलाया। सुधीर चंद्रवंशी एवं उनके सहयोगी लगातार क्षेत्र में घूमकर और अधिकारियों से मिलकर विश्रामपुर को सबसे सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने का संकल्प लेकर चल‌ रहे हैं।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media