जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने मृत गृहरक्षक के आश्रिता को दी अनुग्रह अनुदान की राशि

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने मृत गृहरक्षक के आश्रिता को दी अनुग्रह अनुदान की राशि


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज गढ़वा


विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की ड्यूटी में प्रतिनियुक्त मृत गृहरक्षक के आश्रिता को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान किया गया। बताते चलें कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान ड्यूटी में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक स्वर्गीय बीरबल राम की मृत्यु कर्तव्य अवधि के दौरान हो गयी थी। उनकी प्रतिनियुक्ति विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान खरौँधी प्रखंड के बजरमरवा चेक पोस्ट पर की गई थी। मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड रांची के निदेशानुसार प्राप्त आवंटन के आलोक में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान ड्यूटी में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक स्वर्गीय बीरबल राम, सैन्य संख्या- 11057 की आश्रिता पत्नी मंझिआँव प्रखंड के बोदरा निवासी श्रीमती कमला देवी को उनके खाते में कुल 15 लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान की राशि के रूप में चेक द्वारा प्रदान किया गया। उक्त मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय व अन्य उपस्थित थें।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media