लूटा गया सामान भी बरामद
5 में से 3 गिरफ्तार 2 फरार, छापामारी जारी
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा
गढ़वा पुलिस ने अपनी स्थापित परंपरा के अनुसार एक लूट की घटना का 14 घंटे में उद्भेदन कर लिया। गढ़वा थाना कांड संख्या 265/25 दिनांक 12 जून 2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 310 (2) का उद्भेदन कर लिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने कहा है कि 12 जून की रात समय करीब 3:00 बजे गढ़वा थाना अंतर्गत बेलचंपा कोयल नदी पुल के पास दो राहगीर जो गढ़वा रोड स्टेशन से पैदल आ रहे थे। जिसे दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर नगद 6500, दो मोबाइल, दो बैग एवं बैग में रखे अन्य महत्वपूर्ण कागजात को लूट लेने के आरोप में वादी प्रेमचंद कुमार गुप्ता के फर्द बयान के आधार पर गढ़वा थाना कांड संख्या 265/25 – 12 जून को दर्ज किया गया था। कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार कांड का उद्भेन एवं लूटे गए सामानों को बरामद करने के लिए नीरज कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 12 जून 2025 को संध्या 5:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर अनूप कुमार व सोजल राम के पास से लूटे गए मोबाइल एवं कांड में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 14 बी 6689 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि यह घटना करने में उनके साथ रोहित कुमार, रुपेश कुमार एवं शालू उर्फ अमरदीप लाल भी शामिल थे। दिनांक 13 जून 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए घटना में शामिल रूपेश कुमार को गढ़वा थाना अंतर्गत नारायणपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से घटना में प्रयोग किया गया एक देसी कट्टा, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त रोहित कुमार एवं शालू उर्फ अमरदीप लाल दोनों ग्राम पचपड़वा थाना व जिला गढ़वा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। छापामारी दल में नीरज कुमार एसडीपीओ गढ़वा, पुलिस निरीक्षक ब्रृज कुमार थाना प्रभारी गढ़वा, एसआई बिंदु कुमार रजक गढ़वा थाना, एएसआई रजन कुमार शाह गढ़वा थाना, एएसआई जनार्दन रावत, एएसआई संजय कुमार सिंह, आरक्षी राजीव कुमार, श्रीकांत सिंह, गृह रक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे, आरक्षी नवल करकट, मनोज यादव, अभिमन्यु कुमार आदि शामिल थे।

