पूर्व गवर्नर व पूर्व सीएम रघुवर दास का जोरदार स्वागत

पूर्व गवर्नर व पूर्व सीएम रघुवर दास का जोरदार स्वागत


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज गढ़वा


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के गढ़वा आगमन पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं व जिला कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता का माल्यार्पण व नारा लगाते हुए स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आरसी यूनिवर्सिटी विश्रामपुर के दीक्षांत समारोह में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे के श्राद्ध कार्यक्रम में उनके पैतृक आवास कांडी के चोका गांव में जाकर भाग लिया। रघुवर दास को डॉक्टरेट की मानक उपाधि मिलने पर बहुत बहुत बधाई दी गई। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। अब डॉ रघुवर दास कहने का अवसर मिल गया।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media