साथ ही व्यवहार न्यायालय न्याय सदन गढ़वा में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान एवं उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा कौशल किशोर झा एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार के सानिध्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा निभा रंजना लकड़ा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13 सितंबर 2025 को वीर परिवार सहायता योजना 2025 का शुभारंभ मुख्य न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्याय मूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के कर कमलों द्वारा वर्चुअल मोड में वीर परिवार सहायता योजना 2025 का शुभारंभ कर व्यवहार न्यायालय न्याय सदन गढ़वा में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य रक्षा कार्मिक, पूर्व सैनिक, अर्ध सैनिक एवं उनकी विधवाएं, बच्चे तथा उनके परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों को निःशुल्क विधिक सहायता, सलाह एवं समर्थन उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हें त्वरित न्याय मिल सके। इस लीगल एड क्लीनिक में अर्ध सैनिक बल से सेवानिवृत अजय कुमार तिवारी को पीएलवी एवं रक्षा विभाग से सेवानिवृत राम लखन पांडेय को लीगल काउंसिलर के पद पर नामित किया गया है। इनका कार्य संपत्ति संबंधित विवाद, पारिवारिक विवाद, उपभोक्ता मामले, वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने, दीवानी एवं फौजदारी मुकदमे में प्रतिनिधित्व करने जैसे कई मामलों में इन्हें पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंप गई है। ताकि पीड़ित परिवारों तक न्याय की किरण पहुंच सके। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पीएलवी कृष्णा नंद दुबे एवं पीएलवी मुरली श्याम तिवारी का सहयोग अति सराहनीय रहा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक युगल किशोर तिवारी, अशोक तिवारी, गोपाल दुबे, पुरुषोत्तम तिवारी, सच्चिदानंद दुबे उपस्थित थे।

