झामुमो महिला मोर्चा की गढ़वा जिला कमेटी का विस्तार, महिलाओं को मिला नेतृत्व का मौका

झामुमो महिला मोर्चा की गढ़वा जिला कमेटी का विस्तार, महिलाओं को मिला नेतृत्व का मौका

महिला सशक्तिकरण की नई पहल — झामुमो ने गढ़वा जिला कमेटी में महिलाओं को दी मजबूत जिम्मेदारी



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला महिला कमेटी का विस्तार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौबे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।

गढ़वा जिला उपाध्यक्ष पद पर गढ़वा प्रखंड से साहिन रहमान, मेराल से मीना देवी, रमकंडा से सुनीला लकड़ा, नगर उटारी से शांति देवी, भवनाथपुर से रजनी शर्मा, नगर उटारी से प्रेमा देवी और गढ़वा से विमला देवी प्रमुख को मनोनीत किया गया।

संयुक्त सचिव के रूप में गढ़वा की आलम आरा, कांति देवी, डंडा की बबिता देवी, मेराल की प्रतिमा देवी और रंका की लीलावती देवी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं संगठन सचिव के पद पर चिनिया की प्रमुख सुनैना देवी, धुरकी की प्रमुख शांति देवी, गढ़वा की सोनी पासवान ( देवी) और नगर उटारी की पुष्पा कुमारी को चयनित किया गया।

सह सचिव के रूप में गिरिजा देवी, मीडिया प्रभारी के रूप में अर्चना प्रकाश और जिला प्रवक्ता के रूप में मेराल की रेखा पाठक को जिम्मेदारी दी गई।

नगर परिषद क्षेत्र से वंदना जायसवाल को अध्यक्ष, वीणा पाल को सचिव, अंजू देवी को कोषाध्यक्ष और शमीमा खातून को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं, गढ़वा प्रखंड से चन्दा देवी को अध्यक्ष, वंदना कुमारी को सचिव, जरीना बीबी को कोषाध्यक्ष और कविता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

मेराल प्रखंड से आराधना सिंह अध्यक्ष, चांद फातमा सचिव, पुष्पा देवी कोषाध्यक्ष और बबिता देवी उपाध्यक्ष बनीं। डंडा प्रखंड में पार्वती देवी अध्यक्ष, संगीता देवी सचिव, सरिता देवी कोषाध्यक्ष और गायत्री देवी उपाध्यक्ष के रूप में चयनित हुईं। इसके अलावा रमकंडा प्रखंड से बसंती पन्ना को अध्यक्ष, राधिका देवी को सचिव, मंजूषा लकड़ा को कोषाध्यक्ष और सुशीला देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media