प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने बहन को टांगी से काट डाला

प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने बहन को टांगी से काट डाला

फिर कर ली आत्महत्या


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

डालटनगंज : पलामू जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन को टांगी से काटकर हत्या कर दी। फिर बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में  लेकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है। यह घटना पलामू सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया के इलाके की है। 

दरअसल, ममेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह का रविवार रात अपनी बहन खुशबू कुमारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में बिट्टू कुमार सिंह ने घर में रखी टांगी से खुशबू को काट डाला। घटना के बाद वह घर से फरार हो गया। इस बीच सोमवार सुबह बिट्टू कुमार सिंह का रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ। खुशबू अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी और रविवार को दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे। 

सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आपसी प्रेम संबंध में हुए विवाद में यह घटना हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को बरामद किया है। पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बिट्टू कुमार ने कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media