पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर छठ महापर्व का आयोजन

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर छठ महापर्व का आयोजन

छठ के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने नहाए खाए का प्रसाद किया ग्रहण



दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा



गढ़वा : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व शनिवार को नहाए-खाए के साथ प्रारंभ हो गया। छठ महापर्व पूरे गढ़वा में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा गढ़वा भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ छठ महापर्व की धूम है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर भी छठ महापर्व का आयोजन किया गया है। आवासीय परिसर में कृत्रिम तालाब का निर्माण कर पूरे परिसर को काफी भव्य एवं आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर की भाभी अमिता ठाकुर छठ महापर्व कर रही हैं। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री श्री ठाकुर के परिजन प्रतिवर्ष गढ़वा में ही छठ महापर्व करते हैं। इस मौके पर उनके घर परिवार के सभी सदस्यों सहित अन्य परिजन गढ़वा पहुंचते हैं। छठ महापर्व पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर सहित उनके बड़े भाई अमरनाथ ठाकुर, रंजीत ठाकुर, विनय ठाकुर सभी भाई पूरे परिवार एवं अन्य रिश्तेदार भी गढ़वा पहुंचे हैं। शनिवार को पूर्व मंत्री के आवास पर नहाए खाए का प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई पदाधिकारी, प्रबुद्धजन एवं काफी संख्या में गढ़वावासी शामिल हुए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व आज नहाए-खाए के साथ प्रारंभ हो गया। सनातन धर्म का यह महापर्व लोक आस्था का महापर्व है। छठी मईया एवं भगवान भास्कर लोगों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने छठी मईया एवं भगवान भास्कर से गढ़वा एवं झारखंड राज्य सहित पूरे देश की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं अमन, चैन की कामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला सचिव शरीफ अंसारी, चंदन जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, नितेश सिंह, मनीष कुमार, आशीष अग्रवाल, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media