छठी मईया के आशीर्वाद से हर घर में हो सुख समृद्धि, बनी रहे सामाजिक समरसता : मिथिलेश ठाकुर

छठी मईया के आशीर्वाद से हर घर में हो सुख समृद्धि, बनी रहे सामाजिक समरसता : मिथिलेश ठाकुर

पूर्व मंत्री ने किया छठ व्रतियों के बीच फल वितरण


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज़, गढ़वा

 

गढ़वा : आस्था, भक्ति और कठिन तपस्या का महापर्व छठ के मौके पर पूरा गढ़वा भक्तिमय हो गया है। गढ़वा के चप्पे-चप्पे पर भक्ति की अविरल धारा बह रही है। महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शहर के रंका मोड़ स्थित घंटाघर के समीप अपने पूरे परिवार के साथ छठ व्रतियों के बीच फल एवं छठ पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान श्री ठाकुर ने सेव 70 पेटी, नारंगी 40 बोरा, सिंघाड़ा 4 क्विंटल, मूंगफली 2 क्विंटल, हरा पत्ता, हल्दी, सुथनी, मूली, अदरख 40 क्विंटल, नारियल 30 बोरा, अगरबत्ती 5 पेटी, महावर 2 बोरा आदि सामग्री का वितरण किया।

मौके पर श्री ठाकुर ने सभी को छठ महापर्व की अपनी एवं अपनी पार्टी झामुमो की ओर से बधाई देते हुए कहा कि छठी मईया सभी की मनोकामना पूर्ण करें। हर घर, परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। गढ़वा सहित पूरे देश में गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक एकता एवं समरसता कायम रहे। उन्होंने कहा कि यह पर्व एक कठोर तपस्या है। जिसमें सूर्य देव और उनकी बहन छठी मईया की पूजा की जाती है। छठी मईया को संतानों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संदेश देता है। यह पर्व प्रकृति की पूजा का एक अनूठा रूप है। जहां सूर्य के उगते और डूबते स्वरूप की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्य पुत्र कर्ण ने इसकी शुरुआत की थी और द्रौपदी ने भी मनोकामना पूरी होने के लिए यह व्रत रखा था। इसके अलावा यह पर्व स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें पवित्रता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री ठाकुर की पुत्री सौम्या, सृष्टि, भतीजा एवं परिवार के अन्य सदस्यों सहित झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिव शरीफ अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, चंदन जायसवाल, मनीष कुमार, मनोज ठाकुर, नवीन तिवारी, आशीष अग्रवाल, कंचन साहू, अंकित तिवारी आदि उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media