रेल सलाहकार समिति के सदस्य मुरली श्याम ने सांसद से मिलकर प्रमंडल में रेल सेवा दुरूस्त करने की मांग की

रेल सलाहकार समिति के सदस्य मुरली श्याम ने सांसद से मिलकर प्रमंडल में रेल सेवा दुरूस्त करने की मांग की

प्रमुख रूप से झारखंड स्वर्ण जयंती को बंद नहीं करने व त्रिवेणी एक्सप्रेस को पुन: चलाने की मांग की

सांसद वीडी राम ने मांगें पूरी करने का दिलाया भरोसा


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा



गढ़वा : रेल सलाहकार समिति के सदस्य मुरली श्याम सोनी ने पलामू गढ़वा में रेल की प्रमुख समस्याओं से   सांसद वीडी राम को अवगत कराया। लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम से डाल्टनगंज आवास पर जाकर पलामू प्रमंडल की प्रमुख रेल सेवाओं के बारे में गहन चर्चा किया। जिसमें अभी मौसम को देखते हुए दिसंबर से फरवरी तक झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12874 एवं 12 873  को कुहासा के कारण बंद कर दिया जाता है। जिससे यात्रियों को बहुत भारी परेशानी होती है। अभी तत्काल दैनिक भास्कर समाचार पत्र में खबर छपी थी कि कुहासा के चलते  इसे 2 महीना के लिए बंद किया जाएगा। इसकी जानकारी सांसद को भी थी।  उन्होंने जल्दी से कार्रवाई करते हुए रेल मंत्री  को पत्र लिखकर  इसे बंद नहीं करने का आग्रह किया। साथ ही लखनऊ के लिए जो सीधी ट्रेन  चलती थी उसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया। बरवाडीह से लखनऊ त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को पुनः चालू करने व गढ़वा रांची मेमू ट्रेन  आदि की मांग रेलवे सलाहकार समिति सदस्य धनबाद मंडल मुरली श्याम सोनी ने की।  आग्रह किया है कि उपरोक्त सभी ट्रेनों का आप अपने माध्यम से रेल मंत्री से आग्रह करते हुए इसे यथाशीघ्र चालू कराने की कृपा प्रदान करें।   सांसद ने आश्वासन दिया कि हम सभी ट्रेनों के परिचालन के लिए प्रयासरत हैं। विदित हो कि उधर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी दुद्धी से त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को चलाने की मांग की है। ऐसे चतरा सांसद कालीचरण सिंह  ने भी त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को पुन; चलाने की मांग की है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media