वंदेमातरम् गायन के साथ लोगों ने देशप्रेम का संदेश दिया
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में 150 वां वंदे मातरम् दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर में वंदे मातरम् गायन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का 150 वां वर्ष पुरा होना ऐतिहासिक है। वंदे मातरम् यह शब्द खुद से मां भारती की साधना आराधना है। वंदे मातरम् गीत की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने अक्षय तृतीया 7 नवंबर 1875 को की थी। वंदे मातरम् गीत मातृभूमि की शक्ति है। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन राष्ट्रवादी सोच को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर मोदी सरकार ने एक साल तक राष्ट्रव्यापी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले मां भारती के सपूत हमारे लिए सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे। वंदे मातरम् गीत राष्ट्र की आत्मा है। यह गीत राष्ट्रीय एकता-अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि वंदे मातरम् देश के अंदर राष्ट्रीय विचारधारा को एकात्मकता के भाव में बांधे हुए है। आनेवाले दिनों में वंदे मातरम् 150 वर्ष पूरा होने पर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोचिंग संचालक चंदन कुमार, भाजपा नेता रोहित कुमार, बिरेंद्र चौधरी, देवब्रत मेहता, रामकुमार मेहता सहित अन्य कई युवा छात्र छात्रा मौजूद थे।








