विकास की ओर बढ़ते कदम : नगर परिषद क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

विकास की ओर बढ़ते कदम : नगर परिषद क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ


सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : शहर के विकास और जल निकासी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से आज माँ गढ़देवी मंदिर के मुख्य तोरण द्वार से लेकर निखिल सिंह के घर तक नाली निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, उपाध्यक्ष अनिता प्रसाद एवं वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया और लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर खुशी जताई। कहा कि इस नाली निर्माण से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान और स्वच्छ शहर की परिकल्पना साकार होगी।

इस दौरान अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस मौके पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, सुनील कुमार, मीरा कुमारी, सविता देवी, उमेश मेहता, गजाला सिद्दीकी, बंधु राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, उमेश कश्यप, आशीष कश्यप, अखिलेश तिवारी, कनीय अभियंता और गणमान्य स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media