77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा में गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह आयोजित

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा में गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह आयोजित

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा जिले में विभिन्न स्थलों पर विधिवत एवं गरिमामय ढंग से झंडोत्तोलन किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत उपायुक्त श्री यादव द्वारा अपने आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के साथ की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, एनडीसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं आवासीय परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा टाउन हॉल के मैदान में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में झंडोत्तोलन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

वहीं समाहरणालय परिसर में भी 26 जनवरी के पावन अवसर पर विधिवत रूप से झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर जिलेभर में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना परिलक्षित हुई।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media