झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की घोषणा


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

डालटनगंज : बिहार एवं अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड की लड़कियों को भी 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और इसकी घोषणा झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए की। वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि हाल के दिनों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक हुई थी, इसी बैठक में झारखंड की लड़कियों को 10-10 हजार रुपए देने के लिए प्रस्ताव दिया गया और सहायता मांगी गई है। 

दिशोम गुरु को भारत रत्न दिया जाए : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर: वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपए देगी। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि दिशोम गुरु को पद्म विभूषण दिया गया है। राज्य सरकार इसका स्वागत करती है। दिशोम गुरु को भारत रत्न दिया जाए, इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर झारखंड की विधानसभा केंद्र सरकार को भेज चुकी है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू के इलाके में धान की खरीदारी चिंताजनक है। जिला प्रशासन पड़ोस के राज्यों एवं मिलों से बात कर धान की खरीदारी के गति को बढ़ाए। 

लोगों को संबोधित करते वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

केंद्र सरकार सहायता नहीं दे रही है- वित्त मंत्री: उन्होंने कहा कि पलामू के इलाके में केंद्र सरकार ने विशेष केंद्रीय सहायता को बंद कर दिया है, केंद्र सरकार इस विशेष केंद्रीय सहायता को फिर से जारी करे। झारखंड में 24 लाख हेक्टेयर खेती की जमीन है। राज्य गठन के 25 वर्षों में अभी तक मात्र 12 लाख हेक्टेयर में ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो पाई है। 

झंडोत्तोलन में कई पदाधिकारी मौजूद रहे: पलामू प्रमंडल के लोगों की औसत आय 60-65 हजार के करीब होगी जिसे बढ़ाने की जरूरत है। पलामू में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस स्टेडियम में आयोजित किया गया था। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झंडोत्तोलन किया व परेड की सलामी ली। इस दौरान आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डीआईजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media