![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव वी0 उमाशंकर से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा के समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार तथा क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों के निर्माण एवं निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गो की प्रगति से जुड़े कई विषयों पर विस्तृत चर्चा किया एवं परियोजनाओं के निर्माण की मांग की। परियोजनाओं के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल करने का अनुरोध किया। उक्त परियोजनाएं निम्नलिखित हैः-
1. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 98) के सीलीदाग से पड़वा मोड़ तक लगभग 22 कि0मी0 सड़क का फोरलेन निर्माण। विदित हो कि सीलीदाग से हरिहरगंज तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो चुका है।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-343 का गढवा फोरलेन बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग – 39) से रामानुजगंज (झारखंड/छत्तीसगढ़ सीमा) तक लगभग 50 कि0मी0 सड़क का फोरलेन निर्माण।
3. गढ़वा मझिआंव मोड़ से कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पंडुका ब्रिज (झारखंड/बिहार सीमा) तक लगभग 40 कि0मी0 सड़क का फोरलेन निर्माण।
4. राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (कर्माकला, छतरपुर बाईपास) से उक्त-127 के समानांतर नई फोरलेन सड़क, जपला फोरलेन बाईपास, देवरी कला (हुसैनाबाद झारखंड) एवं देवीपुर (नौहट्टा बिहार) को जोड़ने वाली सोन नदी पर पुल सहित सड़कों का निर्माण, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-119 से जुड़ेगी। उक्त परियोजना के निर्माण हेतु पीएम गति शक्ति योजना में सम्मिलित किया जा चुका है।
5. डालटनगंज में नॉर्दर्न बाईपास, कोयल नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल तथा रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण। उक्त प्रस्तावित बाइपास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 चियांकी जोरकट (ज्योति प्रकाश बी.एड कॉलेज के पास) से सुआ, कौड़िया, रांकी, नेउरा, कुदागा खुर्द, काराकाट होते हुए एमडीआर-120 से जुड़ेगा और आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-39 गढ़वा बाईपास तक जाएगा। उक्त फोरलेन बाईपास से डालटनगंज और गढ़वा के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही साथ कोयल नदी पर नया पुल एवं कौड़िया में रेलवे लाइन पर आर०ओ०बी० निर्माण से वर्तमान में प्रतिदिन लगने वाले डालटनगंज शहर में जाम से राहत मिलेगी। डालटनगंज में नॉर्दर्न बाईपास, कोयल नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल तथा रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) सहित गढ़वा-शाहपुर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाय।
6. राँची से वाराणसी कॉरिडोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के सेक्शन-3 में भोगू से शंखा तक डालटनगंज फोरलेन बाईपास का कार्य निर्माणाधीन है। उक्त सड़क में तीन महत्वपूर्ण स्थानों क्रमशः पोखराहा (डालटनगंज से पांकी मुख्य मार्ग), जोंड़ (डालटनगंज बैरिया से पाटन मुख्य सड़क) एवं सिंगरा में ‘ब्लैक स्पॉट्स’ के रूप में उभर चुके हैं। जहाँ दुर्घटनाओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। उक्त स्थानों पर फोरलेन बाईपास अत्यधिक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले पथ निर्माण विभाग की सड़कों को क्रॉस करता है। भारी वाहनों, दोपहिया वाहनों, स्कूली वाहनों एवं स्थानीय आवागमन से ये सड़क हमेशा व्यस्त रहती है। उक्त स्थानों पर ‘ब्लैक स्पॉट्स’ एवं एनएचआई के द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण।








