लंबे मंथन के बाद संतोष केशरी के नाम पर बनी सहमति
पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया पार्टी समर्थित प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का निर्देश
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन के लिए काफी जद्दोजहद चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात्रि तक चली लंबे मंथन के बाद झामुमो की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। शनिवार को झामुमो जिला कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिला अध्यक्ष शंभू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में जिला सचिव, शरीफ अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य, पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष, सचिव, नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। करीब 8 घंटे तक चली इस बैठक में काफी मंथन के बाद सर्व सम्मति से गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी के प्रतिनिधि संतोष केशरी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में संतोष केशरी, अनीता दत्त, कंचन साहू, जितेंद्र सिन्हा व मासूम खान का नाम आया था। देर रात्रि तक चली इस बैठक में काफी जद्दोजहद व गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से संतोष केशरी के नाम पर सहमति बनी।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी को तन, मन से समर्पित होकर भारी बहुमत से जीत दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, नगर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सभी लोग पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य करें एवं संतोष केशरी को भारी बहुमत से जिताएं। पूर्व मंत्री ने इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य मदनी खान, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, परेश कुमार तिवारी, नसीम अख्तर, शांति देवी, धीरेन्द्र चौबे, चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, संजय कुमार कांस्यकार, रेखा चौबे, अंजलि गुप्ता, आराधना सिंह, रेखा पाठक, वंदना जायसवाल, मो. अरमान सिद्दिकी, दिव्य प्रकाश, राजेश कुमार गुप्ता, पंचम सोनी, नीलू खान, अंजु केशरी, रंथा नायक, वंशीधर यादव, शौकत कुरैशी, खलील अहमद, दीनदयाल पासवान, चन्दन कुमार पासवान, मनोज तिवारी, नीरज तिवारी, मो. इस्लाम कुरैशी, संजय कुमार सिंह, अखिलेश राम, पुनम चन्द्र कांस्यकार, विनोद प्रसाद, दीपक कुमार, कृष्णा केशरी, उपेन्द्र कुमार, हीरालाल गौंड, गांधी पासवान, रवि कुमार, सुजीत चन्द्रवंशी, मनोज कुमार, राहुल जायसवाल, राजु कुमार चन्द्रवंशी, परमेश कुमार, महफूज कुरैशी, सुमीत पाल, राजेश कुमार, मनीष कमलापुरी, सन्नी चन्द्रवंशी, ज्योति प्रकाश केशरी, इमरान, इमाम हुसैन, शिबू खान, राजा सिंह, मयंक द्विवेदी, प्रियम सिंह, आर्यन सिंह, आनन्द दास, मुन्ना कुमार सिंह, नवीन तिवारी, विवेक सिंह, गुंजन धर दुबे, अन्तु दास, सत्यम कुमार सिंह, प्रिंस दुबे, छोटू सिंह, अनिल भारती, दिनेश कुमार गुप्ता, आरिफ राजा, मिथुन कुमार, पंकज कुमार, रूपेश कुमार मेहता, नरेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, सुरेश प्रसाद जायसवाल, राहुल कुमार साहू, अख्तर खान, भास्कर कुमार, सत्येन्द्र पाल, सकेन्द्र कुमार, मो. नूर आलम अजीजी, राहिल आदि लोग उपस्थित थे।








