बजट पर झामुमो केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर की प्रतिक्रिया

बजट पर झामुमो केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर की प्रतिक्रिया

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली केंद्र सरकार ने इस बजट में खेती, किसान, खाद्य सुरक्षा, मज़दूर और सिंचाई जैसे मूलभूत विषयों का ज़िक्र तक नहीं किया। यह बजट पूरी तरह किसान-विरोधी और जनविरोधी है।

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बात करती है। लेकिन युवाओं को AI में प्रशिक्षित करने, खेती में इसके प्रयोग और उससे किसानों को होने वाले लाभ को लेकर बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। इससे साफ़ है कि सरकार के पास न तो युवाओं के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप है और न ही कृषि को आधुनिक बनाने की कोई मंशा।

मिथिलेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बजट में कटौती कर दी गई है। जिससे आम जनता पर सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं पर्यटन और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में किसी तरह का दूरदर्शी विजन नहीं दिखता।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल खानापूर्ति का दस्तावेज़ बनकर रह गया है। केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से देशवासियों, विशेषकर झारखंड की जनता की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media