समर्थकों की अपार भीड़ के साथ आकर अलखनाथ पांडेय ने किया नॉमिनेशन
अन्य प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ पहुंचे समाहरणालय
गढ़वा में 4, श्री बंशीधर नगर में 5 एवं मझिआंव में अध्यक्ष पद के लिए 7 ने किया नॉमिनेशन
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : जिला मुख्यालय में प्रसिद्ध दुर्गा महारानी के जुलूस का आभास करा रहा था वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी अलखनाथ पांडेय का नामांकन जुलूस। इसे शुरू से अंत तक देखने से यही भान हो रहा था कि हम तो कुछ ही लोग चले थे जानिबे मंजिल मगर भीड़ जुटती गई कारवां बनता गया। और वह भीड़ भी उत्साह के अतिरेक में यह नारा लगा रही थी कि अलख नहीं हैं आंधी हैं गढ़वा जिला के गांधी हैं। जिसे सुनकर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दृश्य नुमाया हो रहा था। नगर निकाय चुनाव के नामांकन अवधि में अब केवल एक दिन शेष बचा है। बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया दोपहर 3:00 बजे समाप्त हो जाएगी। आज मंगलवार को नगर परिषद गढ़वा के लिए आशीष कुमार सोनी, कंचन जायसवाल 2 सेट, विकास कुमार माली एवं अलखनाथ पांडेय ने दो सेट में नामांकन किया। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के लिए साधना देवी, किरण कुमारी, रुपसाना खातून, सुधा देवी, रेखा देवी, रूबी कुमारी एवं लता देवी मिलकर पांच ने नया नामांकन किया। जबकि दो ने आज दूसरे सेट में नाम जदगी का पर्चा भरा। वहीं मझिआंव नगर पंचायत के लिए सुमित्रा देवी, गिरीश पांडेय, सूर्य देव माली, वीरेंद्र राम, सत्येश्वरी देवी, शोभा देवी एवं मारुति नंदन सोनी ने नामांकन किया। जबकि पुष्पक पांडेय ने भी एक सेट और नामांकन जमा किया। बुधवार को नामांकन की अवधि समाप्त हो जाएगी। जबकि गुरुवार 5 फरवरी को नामांकन पर्चा का जांच किया जाएगा। 6 फरवरी को अपनी इच्छा के मुताबिक या किसी के समर्थन में नामांकन किए हुए प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। जबकि 7 नवंबर को शेष बचे प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ लेगा। वहीं 23 फरवरी को पूरे राज्य में एक ही दिन मतदान किया जाएगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना संपन्न हो जाएगी।







