![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में वाप्कोस लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक शिल्पा सचिन शिंदे से मुलाकात किया। इस अवसर पर उन्होंने पलामू प्रमंडल वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित परियोजना उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) के निर्माण कार्यो में तेजी लाने एवं परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने पर विस्तृत चर्चा किया। विदित हो कि मंडल डैम के निर्माण कार्य वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया जा रहा है।
सांसद ने कुछ दिन पूर्व मंडल डैम निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण भी किया था। मंडल डैम निर्माण कार्य दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से झारखंड राज्य के पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार और बिहार राज्य के गया एवं औरंगाबाद जिलों की सूखाग्रस्त भूमि को सिंचाई उपलब्ध होगी तथा लोगों को पेयजल के साथ-साथ औद्योगिक उद्देशयों हेतु जल भी उपलब्ध होगा।
साथ ही श्री राम ने मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम भजनियाॅ (पोटो) शिवान 14 आर0डी0 नहर पर पुल निर्माण नहीं होने से लगभग 20 गाॅव के लोगों को नहर पार कर आवगमन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थान पर पुल निर्माण कराने का अनुरोध किया। श्रीमती शिंदे ने कहा कि जनता कि कठिनाईयों को देखते हुए पुल का निर्माण कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।







