मझिआंव से किसी ने नाम नहीं लिया वापस
वार्ड पार्षद के लिए गढ़वा व मझिआंव से क्रमशः 3 व 2 ने लिया नाम वापस
श्री बंशीधर से वार्ड में किसी ने नहीं लिया नाम वापस
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : राज्यव्यापी नगर निकाय चुनावों के दौरान जिले के तीन नगर निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के तीन अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिया। इनमें गढ़वा नगर परिषद से दो व श्री बंशीधर नगर से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। जबकि मझिआंव नगर पंचायत से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। नगर निकाय चुनाव के दौरान से गढ़वा नगर परिषद से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से दो प्रत्याशी क्रमशः जितेंद्र कुमार सिन्हा एवं संध्या सोनी ने अपना नाम वापस ले लिया। अब यहां के चुनावी जंग में 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिन में से एक प्रत्याशी अरीसा बानो की उम्र मात्र 27 वर्ष होने के कारण उनका पर्चा रद्द कर दिया गया था। अध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 30 वर्ष का होना चाहिए। जबकि नाम वापसी के दौरान रूप्साना खातून ने अपना नाम वापस ले लिया। अब श्री बंशीधर नगर के मैदान में 10 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए खड़े हैं। वहीं मझिआंव नगर पंचायत से 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिन में सभी 9 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में अपनी शक्ति आजमाइश के लिए खड़े रहने का निर्णय लिया है। यहां से किसी का पर्चा ना तो रद्द हुआ और ना किसी ने अपना नाम वापस लिया। वार्ड पार्षद की बात करें तो गढ़वा नगर परिषद से कुल 97 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था। जिनमें से 12 अभ्यर्थियों का पर्चा रद्द हो गया था। यहां 21 वार्डों में कुल 85 प्रत्याशी बच्चे थे। जिनमें से शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब वार्ड पार्षद के मैदान में 82 प्रत्याशी सिर्फ रह गए हैं। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत से 97 प्रत्याशियों ने नाम जदगी का पर्चा भरा था। इनमें से पांच प्रत्याशियों का पर्चा रद्द हो गया था। कुल 92 प्रत्याशी मैदान में बच गए थे। इनमें से किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। वार्ड पार्षद के रूप में श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के मैदान में 17 वार्डो से सभी 92 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में खड़े हैं। वहीं मझिआंव नगर पंचायत में वार्ड पार्षद के लिए मैदान में 52 अभ्यर्थी थे। जिनमें से दो ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार अब 50 अभ्यर्थी 12 वार्डों में अपना भाग्य आजमाने के लिए ।







