पलामू संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ एवं बड़गड़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग

पलामू संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ एवं बड़गड़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग

सांसद ने नियम 377 के तहत व्यापक जनहित का मामला संसद में उठाया


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ एवं बड़गड़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की स्थापना हेतु अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

श्री राम ने कहा कि  रामगढ़ प्रखंड (जिला पलामू) की कुल जनसंख्या में लगभग 49.9 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजाति समुदाय की है एवं बड़गड़ प्रखंड (जिला गढ़वा) की कुल जनसंख्या (2011 की जनगणना के आधार पर) 66,092 है। इसमें से अनुसूचित जनजाति की संख्या 39, 653 है। जो 60 प्रतिशत के बराबर है। यह क्षेत्र मुख्यतः आदिवासी बाहुल्य है, परन्तु यहाँ गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा सुविधाओं का अभाव है। इसके कारण आदिवासी बच्चों, विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे विद्यालय छोड़ने की दर भी अधिक बनी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसंरचना, आवासीय सुविधा, समग्र विकास एवं बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है। यदि रामगढ़ प्रखंड एवं बड़गड़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाती है, तो इससे न केवल आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी, बल्कि इन क्षेत्रों का दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक उत्थान होगा। सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध है कि रामगढ़ प्रखंड एवं बड़गड़ प्रखंड में एक-एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्वीकृति एवं स्थापना हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media