![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : झारखंड प्रदेश में 48 नगर निकायों के लिए कराए जा रहे निर्वाचन के दौरान नामांकन की तिथि आज दोपहर 3:00 बजे समाप्त हो गई। इस दौरान गढ़वा जिला में गढ़वा नगर परिषद, बंशीधर नगर नगर पंचायत एवं मझिआंव नगर पंचायत के लिए भी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया। गढ़वा जिला परिषद की बात करें तो यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। इनमें अनिल कुमार पांडेय, अनिता दत्त, अलखनाथ पांडेय, आशीष कुमार सोनी, कंचन जायसवाल, जितेंद्र कुमार सिन्हा, दीपक कुमार शर्मा, बसंत लाल, मोहम्मद मासूम रजा, मोहम्मद याकूब, विकास कुमार माली, संजय कुमार, संतोष कुमार केसरी एवं संध्या सोनी का नाम शामिल है। इसी तरह श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत की बात करें तो साधना देवी, किरण कुमारी, रुपसाना खातून, सुधा देवी, रेखा देवी, रूबी कुमारी, लता देवी, अरीशा बानो, शमीमा बानो, विजया लक्ष्मी, पिंटू देवी एवं रीना देवी का नाम शामिल है। इसी तरह मझिआंव नगर पंचायत के लिए पुष्पक पांडेय, सुमित्रा देवी, गिरीश पांडेय, सूर्य देव माली, वीरेंद्र राम, सत्येश्वरी देवी, शोभा देवी, मारुति नंदन सोनी एवं संजय कुमार सिंह ने नामांकन का परचा दाखिल किया है। इसी तरह वार्ड पार्षद की बात करें तो गढ़वा नगर परिषद के 21 वार्डों के लिए कुल 97 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। जबकि श्री बंशीधर नगर के 17 वार्डों के लिए भी 97 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। जबकि मझिआंव के 12 वार्डों के लिए 62 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई थी। जिसमें से 58 प्रत्याशियों ने अपना नॉमिनेशन किया है। अब अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के लिए जितने भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया है उनके कागजातों की 5 फरवरी को जांच की जाएगी। जबकि 6 फरवरी को जिनका नामांकन दुरुस्त पाया जाएगा उन्हें नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। बताते चलें कि चुनाव के दौरान जनसंपर्क के क्रम में नॉमिनेशन किए हुए प्रत्याशी भी किसी अन्य प्रत्याशी के पक्ष में उन्हें समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लेते हैं। नाम वापसी के बाद जितने प्रत्याशी शेष रह जाएंगे वे चाहे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हों या वार्ड पार्षद के प्रत्याशी हों उन्हें 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। जबकि 23 फरवरी को पूरे झारखंड के साथ-साथ गढ़वा जिला के तीनों नगर निकायों में भी मतदान कराया जाएगा। वहीं 27 फरवरी को काउंटिंग होगी। उसी दिन किस सीट पर किसने बाजी मारी यह स्पष्ट हो जाएगा।







