पलामू आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आईपीएस) की अध्यक्षता में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन

पलामू आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आईपीएस) की अध्यक्षता में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन

कुल्ही पिकेट में युवा खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री एवं बुढ़ापहाड़ में शिक्षण सामग्री का वितरण


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : जिले के बड़गड़ थाना अंतर्गत अवस्थित कुल्ही पिकेट एवं झालूडेरा(बुढ़ापहाड़) पिकेट में पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू (भा0पु0से0) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, युवा पीढ़ी को रचनात्मक कार्य में लगाने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, पुलिस की मित्रवत छवि को निखारने और खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कुल्ही पिकेट में स्थानीय युवा खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री एवं बुढ़ापहाड़ में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा नक्सल परिदृश्य की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से नक्सलियों द्वारा की जा रही हिंसा पर रोक, भौगोलिक संकुचन, सुरक्षा बलों की मजबूत पैठ, सरेंडर और एयर ऑपरेशन नीति एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के पहलुओं पर जोर दिया गया। साथ ही बहेरा टोली और पुनदाग सीआरपीएफ कैंप का गमन कर जायजा लिया गया। इस दौरान  पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र, डाल्टनगंज (भा0पु0से0) किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा (भा0पु0से0 अमन कुमार, CRPF 172 बटालियन कमांडेंट, CRPF 172 बटालियन 2IC, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान गढ़वा  राहुल देव बड़ाइक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी भंडरिया सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी, बड़गड़ दीपक कुमार मौर्य तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, गढ़वा ने उपस्थित सभी बच्चों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। गढ़वा पुलिस युवाओं को आपराधिक गतिविधियों से दूर रखने और पुलिस व जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने हेतु ऐसे कार्यक्रम को महत्व देती है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media